🔴भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा गीत
सीजी न्यूज ऑनलाइन 24 अगस्त 2026। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रक्षाबंधन पर बना एक आइकॉनिक गाना गाया जो 57 साल से भाई-बहन के अटूट बंधन को जाहिर कर रहा है।
फूलों का तारों का’ और ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना’… ‘स्वर साम्रज्ञी’ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स के साथ-साथ कई रक्षाबंधन सॉन्ग्स (Raksha Bandhan Songs) भी गाए हैं। उनका एक गाना 57 सालों से कल्ट बना हुआ है।
इस गाने में एक बहन अपने भाई के लिए अटूट प्यार को जाहिर करती है। भाई-बहन के अटूट प्यार पर बना ये गाना वास्तव में रक्षाबंधन के लिए ही बनाया गया था। इस गाने के बोल जितने खूबसूरत थे, उतनी ही खूबसूरती से लता ने अपनी आवाज में इसे रिकॉर्ड किया। जब यह गाना रिलीज हुआ तो रक्षाबंधन एंथम (Raksha Bandhan Anthem) बन गया।
रक्षाबंधन पर बना खूबसूरत गीत
इस गीत में दिखाया गया कि एक बहन भगवान को धन्यवाद करती है जिसने बहनों की सुरक्षा के लिए भाइयों को बनाया। गाने के बोल, आवाज और धुन जितनी प्यारी है, इसके विजुअल्स भी उतने ही सुंदर हैं जो दिल छू लेते हैं। यह 57 साल पुराना गाना है ‘हम बहनों के लिए’ (Hum Behanon Ke Liye Song)।
राजेंद्र कुमार पर फिल्माया गया था गीत
सुपरहिट फिल्म अनजाना (Ajaana) में यह रक्षाबंधन का ये ट्रैक सुपरहिट हुआ था। यह एक रक्षाबंधन गीत था जिसमें एक बहन अपने भाई को राखी बांध रही है और अपना प्यार लुटा रही है। इस गाने को राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और नाजिमा (Nazima) पर फिल्माया गया था।
लता की आवाज में बना कल्ट
इस खूबसूरत गाने के बोल आनंद बक्शी (Anand Bakshi) ने लिखे थे। गाने की धुन उस वक्त की टॉप संगीतकार की जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal) ने तैयार किया था। यह गाना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Song) की आवाज में हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया है।
यह गाना आज भी रक्षाबंधन पर जरूर बजता है। यह भाई-बहन के अटूट प्यार को दिखाने वाला खूबसूरत गाना है जिसे यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले हैं।

