सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 8 जुलाई। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ICSI की तरफ से आयोजित होने वाली कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा यानी CSEET Exam स्थगित हो गया है। सीएसईईटी 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एग्जाम स्थगन संबंधित डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ICSI की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ICSI CSEET जुलाई परीक्षा आज 8 जुलाई को आयोजित होने वाली थी हालांकि, अब इसे स्थगित कर दिया गया है और नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 30 जुलाई 2023 को होगी।
आपको बता दें कि आईसीएसआई रिमोट प्रॉक्टरिंग के तहत ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीएसईईटी जुलाई परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को टेस्ट से तीन दिन पहले लॉग-इन क्रेडेंशियल भेजे जाएंगे। जो छात्र सीएसईईटी जुलाई 2023 सेशन पास करेंगे, उन्हें रजिस्टेशन लेने की अनुमति दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब 10 जुलाई की रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, icsi.edu पर विजिट करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। फिलहाल इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।
जो छूट गए उनके लिए अंतिम मौका 🟣 कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा स्थगित 🟢 अब 30 जुलाई को होगा एग्जाम 🔵 10 जुलाई तक बढ़ा आवेदन का मौका 🟤 60 घंटे के भीतर ऐसे करें अप्लाई

