कुम्हारी के अंधे कत्ल का खुलासा : दुष्कर्म में असफल आरोपी ने की थी हत्या

कुम्हारी के अंधे कत्ल का खुलासा : दुष्कर्म में असफल आरोपी ने की थी हत्या


🔴पांच विशेष टीमों ने सुलझाई गुत्थी, 1000 लोगों से पूछता, अंततः आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर 01 मार्च 2026। थाना कुम्हारी क्षेत्र में अज्ञात महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण पहले आरोपी ने मृतक महिला के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था असफल होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
लगभग डेढ़ माह तक चली बहुआयामी जांच, तकनीकी विश्लेषण और व्यापक पूछताछ के बाद पुलिस को यह सफलता मिली।

खेत में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मर्ग कायम कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, पंचनामा एवं साक्ष्य संकलन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पांच विशेष टीमों ने की व्यापक जांच

महिला की पहचान एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया।

▪️1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ

▪️100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण

▪️लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी परीक्षण

▪️जिला एवं अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी रिकॉर्ड का मिलान

जांच टीमों ने प्रतिदिन सुबह 5 बजे से देर रात तक फील्ड वेरिफिकेशन, तकनीकी समन्वय और सतत पूछताछ की।

आरोपी गिरफ्तार

संकलित साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22 वर्ष), निवासी रामनगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग को 28 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जप्त सामग्री

  1. एक चप्पल
  2. घटना के दिन पहना हुआ शर्ट (दो बटन टूटा हुआ)
  3. घटनास्थल से प्राप्त शर्ट का बटन
  4. एक ए-वन पाउच
  5. एक पानी की बोतल

सराहनीय भूमिका

प्रकरण के खुलासे में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी, उप निरीक्षक, एसीसीयू टीम, साइबर सेल टीम एवं समस्त थाना स्टाफ की समन्वित और निरंतर भूमिका रही। पांच विशेष टीमों द्वारा किए गए व्यापक फील्ड वर्क और तकनीकी जांच को उल्लेखनीय माना जा रहा है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।