🔴 छोटे के घर से 5 लाख और रक्तरंजित कपडे़ बरामद
🔴 मास्टरमाइंड छोटा भाई सहयोगी सहित तीन हिरासत में
भिलाई नगर 30 सितंबर। बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात कुम्हारी के ग्राम कपसदा में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन को दुर्ग पुलिस हिरासत कर उनसे पूछताछ में जुटी है। इस हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझ गई है लेकिन कुछ अहम जांच और बरामदगी को लेकर अटके पेंच को व्यवस्थित करने के बाद संभवतः कल सम्पूर्ण मामले का खुलासा दुर्ग जिला पुलिस करेगी।

अब तक हुई जांच और पूछताछ में हत्या का कारण मुख्य कारण संपत्ति और रूपये को लेकर हुआ विवाद ही है। घटना का मुख्य आरोपी मृतक का छोटा सग्गा भाई के घर से 5 लाख रूपये और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का छोटा भाई है, इसके साथ दो और लोगों को हिरासत किया गया है। आरोपियों में मास्टर माइंड मृतक के छोटे भाई के घर से खून से सने कपड़े एवं हथियार भी जब्त कर लिये गए हैं। उसके घर से पुलिस जांच टीम को 5 लाख रूपये भी मिला है।
गौरतलब हो कि कपसदा कापसी गांव में बुधवार की देर रात भोलानाथ यादव, उसकी पत्नी नैना और दो बच्चों प्रमोद व मुक्ता की निर्मम हत्या कर दी गई थी। भोला जुआ खेलने का भी आदी था। दो वर्ष पूर्व वह और उसका भाई को जुआ खेलते कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वारदात के दौरान भोला नाथ यादव सिर के पीछे कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद उसकी पत्नी एवं घर के अंदर दोनों बच्चों में प्रमोद एवं मुक्ता एक-एक करके हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात के पीछे संपत्ति और पारिवारिक विवाद ही मुख्य वजह है। चार भाइयों में भोलानाथ के पिता राजभर यादव लगभग ढाई दशक से गांव में पूनाराम टंडन की 8 एकड़ जमीन को किराए से लेकर कमाते खेती करते हैं। यहां दो अलग-अलग बाडी़ में से एक में बने घर में भोला अपने परिवार के साथ रहता था। दूसरी बाड़ी में राजभर अपने दो अन्य बेटों के साथ रहता है। राजभर का बड़ा बेटा उड़ीसा में है। जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले ही भोला और उसके भाइयों के बीच संपत्ति बंटवारा हुआ जिसे लेकर भोला का उसके भाइयों के साथ झगड़ा भी हुआ था। इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा कल पुलिस के द्वारा किया जाएगा।

