*मास्टर की से वाहन चालू कर रफूचक्कर होने वाले दो आरोपियों को कुमारी पुलिस ने पकड़ा, चार बाइक जप्त, नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे वाहन*

*मास्टर की से वाहन चालू कर रफूचक्कर होने वाले दो आरोपियों को कुमारी पुलिस ने पकड़ा, चार बाइक जप्त,  नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे वाहन*


मास्टर की से वाहन चालू कर रफूचक्कर होने वाले दो आरोपियों को कुमारी पुलिस ने पकड़ा, चार बाइक जप्त,  नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे वाहन

भिलाई नगर 3 मार्च । पुराने शातिर वाहन चोरों को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाहनों के नंबर प्लेट को बदलकर चेचिस नंबर को घीसकर वाहन का उपयोग करते थे। दो वाहन चाेर से चार  मोटर सायकल बरामद की गई है। दोनो आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी में गिरफ्तार हाे चुके है।

शहर में हो रही वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा ने निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चंद्राकर, व उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) नसर सिद्धीकी ने टीम बनाकर वाहन चोरों केे उपर सतत् निगाह रखी गई । इनके पीछे मुखबीर लगाकर इनकी संदिग्ध गतिविधियों की पल-पल की जानकारी ली जा रही थी।मुखबीर से सूचना मिली की पुराना शातिर वाहन चाेर वीरू धीवर व डिगेश्वर साहू लिमतरा मोड के पास चाेरी का बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं, सूचना पर सिविल टीम व थाना पेट्रोलिंग टीम द्वारा बताए गए स्थान पर तत्काल दबिश देकर दोनो लडको को घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम वीरू धीवर पिता नरेंद्र धीवर उम्र 20 साल पता ग्राम कंडरका भाठापारा थाना कुम्हारी  व डिगेश्वर साहू पिता ईश्वरी साहू उम्र 19 साल पता ग्राम कंडरका थाना कुम्हारी बताए। वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने का भरसक प्रयास किये, किंतु पुलिस टीम के कडाई से पूछताछ और वाहन के मालिकाना हक के संबंध में कागज मांगने पर अन्ततः टूट गये तथा चारों बाइक को अलग-अलग स्थान से चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से 4 नग बाइक जप्त कर क्षेत्र में हुए चोरी के अन्य प्रकरणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर थाना कुम्हारी से धारा 41(1$4) जाफौ ं/379 ताहि व अपराध क्रमांक 62/2022, धारा 379 के तहत कार्रवाई की है।

तरीका वारदात– मास्टर चाबी से वाहनों को चालू कर चाेरी करना व वाहनों का चेचिसनंबर घीस देना और नंबर प्लेट बदलकर वाहन का उपयोग किया करते थे । ग्राहक मिलने पर विक्रय करते थे। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तर कुमार वर्मा सउनि अजय सिंह, सउनि मानसिंह सोनवानी,सिविल टीम से आरक्षक अरविंद मिश्रा, सत्येंद्र मढरिया, एवन बंछोर, अनिल सिंह, रिंकू सोनी तथा थाना पेट्रोलिंग से राजकुमार सिंह, बंटी सिंह, लेखराज निषाद की सराहनीय भूमिका रही ।