सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के कोरबा जिला अध्यक्ष पद एवं सदस्यता से श्रीमती सुनीता मिरी को प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ रवि गढ़पाले ने आजीवन निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने जारी निष्कासन आदेश में उल्लेखित किया है कि
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के कोरबा जिला अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा संघ विरोधी गतिविधियों पर लिप्त होना पाया गया है।
महासंघ के कार्यकारणी ने निर्णय लिया है कि तत्काल प्रभाव पर जिला अध्यक्ष कोरबा एवं सामान्य सदस्य से आजीवन निष्कासित किया जाता है।

