सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 मार्च। प्रदेश में मनपसंद एप पर मनपसंद शराब की सुविधा के बाद अब विजिटिंग कार्ड देकर आन डिमांड सप्लाई भी चल रही थी। पुलिस ने घर की दहलीज पर ऐसी सुविधा दे रहे युवक को गिरफ्तार किया है।
मुखबीर की सूचना पर टिकरापारा पुलिस ने रावतपुरा मठपुरैना स्थित आर डी ए कालोनी से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश जांगडे 36 निवासी मठपुरैना टिकरापारा बताया। उसके पास बैग की तलाशी में 04 बॉटल अंग्रेजी शराब रखा मिली। महेश जांगडे को गिरफ्तार कर उससे शराब एवं बिक्री रकम कीमती लगभग 7,000/-रूपए जप्त कर धारा 34 (1) (ब) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया। महेश जांगडे ने बताया कि वह विजिटिंग कार्ड के माध्यम से भी अवैध रूप से शराब की बिक्री करता था।

