दुर्ग, 24 अक्टूबर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज रात्रि 1:00 बजे के करीब मोहल्ले में खड़े कुछ युवकों पर कार से पहुंचे आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। चाकू बाजी की इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। रिपोर्ट पर से दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक नीरज साहू पिता चितरंजन साहू 28 वर्ष केजु राईस मील बलदाउ पान ठेला के रहता है। डेली निड्स का दुकान चलाता है। 24 अक्टूबर के देर रात्रि 01.00 बजे खाना खाकर अपने मोहल्ला के केजु राईस मील बलदाउ पान ठेला के पास अपने साथी लोकश यादव एवं सागर साहू के साथ खडे थे। तभी प्रदीप ठाकुर , नोहर यादव , सौरभ सिन्हा, अमन एवं साथी मारूती सुजुकी वैगानार कार से आये और उतरकर बिना कारण के नीरज साहू को बिना कारण गाली देने लगे गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से साथ मारपीट करने लगे। तभी नीरज के दोस्त लोकेश यादव एवं सागर साहू बीच बचाव करने आये तो प्रदीप ठाकुर , नोहर यादव , सौरभ सिन्हा, अमन एवं साथी लोकेश यादव के साथ गाली गुप्ताकर करते हुए धारदार चाकु से प्राण घातक हमला कर शरीर मे गंभीर चोट पहुंचाये। सागर साहू के बाये जांघ मे चाकु से मारकर चोट पहुंचाये हैं। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रार्थी नीरज साहू की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 0516/25 आरोपी प्रदीप ठाकुर , नोहर यादव , सौरभ सिन्हा , अमन , अन्य साथी 109-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

