रायपुर, 2 जून। यह मारूति जिप्सी पुलिस की है। उसकी पहचान बताने वाले चिन्ह मौजूद हैं। लेकिन इसका उपयोग या ड्राइवर पुलिस कर्मी नहीं दो लड़के कर रहे हैं। दोनों अंडर एज लड़के लग रहे हैं। ये दोनों सीजी 03-5847 नंबर की यह जिप्सी शनिवार रात 8.57 बजे खम्हारडीह कचना रोड से जा रहे थे। कुछ बाइक सवार युवकों ने पुलिस वैन में लड़कों को देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने वीडियो शूट कर वायरल भी किया। बाइक सवारों ने, उनसे पूछा भी पुलिस गाड़ी लेकर कहा जा रहे हो। उनका जवाब था बना लो वीडियो । यह जिप्सी किस थाने, या अफसर को अलाट है, ये बच्चे कैसे उपयोग कर रहे हैं, ये बच्चे किस अफसर के हैं? कहीं चोरी तो नहीं हो गई? ऐसे कई प्रश्न खड़े हो गए हैं।

