प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुरूद में हवन पूजन कर बाँटी खीर

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुरूद में हवन पूजन कर बाँटी खीर



भिलाई नगर, 18 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुरूद स्थित शिव मंदिर में मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना से हवन-पूजन किया गया।

पूजन पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदर विहार में खीर वितरण किया। हवन पूजन कार्यक्रम मे पूर्व पार्षद संतोष वर्मा, दिनेश मिश्रा, रवि वर्मा, संग्राम सिंह, शशी भगत, ज्योति श्रीवास्तव, कमलेश बघेल, अर्जुन साहू, विश्वरंजन सिंह, आशीष पांडेय, ध्रुव देवांगन, दिनेश सिंह, विजय साव, आशीष झा, आनंद राव, वाल्मीकि सोनी सहित अन्य भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।