*खटाल संचालकों ने पड़ोसी भाई-बहन से की मारपीट, जुर्म दर्ज*

*खटाल संचालकों ने पड़ोसी भाई-बहन से की मारपीट, जुर्म दर्ज*


खटाल संचालकों ने पड़ोसी भाई-बहन से की मारपीट, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 5 फरवरी। मरोदा टैंक कृष्णा नगर में मामूली विवाद पर एक ही परिवार के चार लोगों ने पड़ोसी युवक और उसकी बहन से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। नेवई पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिब्बु यादव, अमन यादव, मुकेश और सुरूज बिहारी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय लक्ष्मी साहू के पड़ोस में सिब्बु यादव का परिवार रहता है और उनके द्वारा खटाल संचालित की जाती है। विगत शाम करीबन 6ः30 बजे सिब्बु यादव के घर की गाय लक्ष्मी के आंगन में आ गई, जिसे वह भगा रही थी तभी सिब्बु का भतीजा अमन गाय को भगाते देख गाली देते लक्ष्मी के घर के पास आया और उसके भाई अविनाश का कालर पकड़ गाली गलौज करने लगा। लक्ष्मी ने उसे गाली देने से मना करते हुए भाई का कालर छोड़ने कहा तभी अमन के घर से सिब्बु, मुकेश, सुरुज बिहारी भी पहुंचे और एक राय होकर अविनाश को पीटने लगे। लक्ष्मी के बीचबचाव पर उसे भी धक्का मार गिरा दिया। तभी प्रभा बनपाल, वंदना देवांगन, प्रभा देशमुख के बीच बचाव पर सभी वहां से निकल गए। लक्ष्मी ने नेवई थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।