यातायात नियमों को ताक में रख सर्विस रोड पर चलने वाले 7 सवारी बसों का कटा चालान यातायात पुलिस ने वसूला 3 हजार का समन शुल्क
दुर्ग 26 जुलाई । यातायात पुलिस दुर्ग के द्वारा यातायात अधिनियम को ताक में रखकर सर्विस रोड में चलने वाले 7 सवारी बसो के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई। बस ऑपरेटरों से ₹3000 समन शुल्क भी वसूल किया गया।

गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने बताया कि यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने के प्रयास में एवम सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए कल भिलाई 03 क्षेत्र में निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया, प्रभारी यातायात जोन भिलाई 03 एवं सहायक उपनिरीक्षक निर्दोष ऐक्का के द्वारा अपनी-अपनी टीम के साथ सिरसा गेट चौक पर बसों के द्वारा सर्विस रोड मार्ग से चौक क्रॉस करते पाए जाने पर चलानी कार्रवाई की गई।

ये वह बस है जो शीघ्र फेरा लगाने के लिए वाहन को सर्विस रोड से क्रॉस करते हैं। उक्त कार्यवाही के दौरान 07 बसो के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के* तहत कार्यवाही कर 3000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। यह कार्यवाही आगे निरंतर रूप से जारी रहेगा।

