महादेव ऐप आनलाईन सट्टा मामले में कोलकाता से केडिया गिरफ्तार, ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट किया जा रहा

महादेव ऐप आनलाईन सट्टा मामले में कोलकाता से केडिया गिरफ्तार, ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट किया जा रहा


सीजी न्यूज ऑनलाइन 07 दिसंबर । महादेव ऐप से कमाए गए हजारों करोड़ रूपये शेयर ट्रेडिंग के जरिए एक नंबर में तब्दील करने के आरोप में शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को कोलकाता से ED ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों की ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए वाइट मनी में बदलने का है आरोप है। ईडी ने गौरव कुमार केडिया को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है जिस पर विशेष कोर्ट फैसला लेगी।