भिलाई के व्यवसाई को मशीन देने के नाम पर कर्नाटक के उद्योगपति ने की 64 लाख की ठगी, आरोपी को दुर्ग पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार
भिलाई नगर 4 मई । मशीन बिक्री करने की भिलाई के व्यवसाई से 64 लाख रुपए की धोखाधडी करने वाले आरोपी को कर्नाटक बैगलुरू से दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी उद्योगपति एन.बी. ग्रीन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी शिकायतकर्ता वेणु गोपाल राव निवासी दलिप परिसर ब्लाक 1 फ्लैट नंबर 11 कैलाश नगर द्वारा एक लिखित शिकायत में उल्लेख किया कि एन.बी. ग्रीन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अशवथ हेगडे से बायोडीग्रेडेबल बैग बनाने की मशीन क्रय करने अपने पार्टनर राजा जैन से चर्चा कर 64 लाख रुपए 30 जून 2021 से 2 जुलाई.2021 तक प्रार्थी एवं पार्टनर राजा जैन तथा परिचितों के बैंक अकाउंट से क एन.बी. ग्रीन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर अशवथ हेगडे को दिया। अशवथ हेगडे द्वारा एक माह के भीतर मशीन डिलीवरी करने का आश्वासन दिया गया । लेकिन अशवथ हेगडे द्वारा समय पर मशीन नहीं देने से अतिरिक्त समय मांगा समय खत्म होने के बाद भी अशवथ हेगडे ने मशीन नहीं दिया। बाद में मशीन देने एवं रुपए वापस करने से मुकर गया। प्रार्थी एवं पार्टनर राजा जैन आशीष जैन का कथन लिया गया जांच के दौरान प्रार्थी का बैंक स्टेटमेंट , व्हाट्सअप चैट आईडी की डिटेल प्राप्त किया गया। जुमला जांच पर अशवथ हेगड़े द्वारा प्रार्थी वेणुगोपाल को बायोडीग्रेबल बैग बनाने की मशीन खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधडी व रकम गबन कर धारा 420 , 409 भादवि ० का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना पुरानी भिलाई से विशेष टीम गठित कर आरोपी पतासाजी का प्रयास किया गया आरोपी शांतिर किस्म का होने गिरफ्तारी से बचने हर संभव प्रयास करने लगा जो अपने मोबाईल नंबर लगातार बदल रहा था मोबाईल नंबरों के तकनीकि विश्लेषण से मोबाईल नंबर के कड़ियों को जोड़ते हुए नंबरों का डिटेल खंगालकर तकनीकी विश्लेषण करने से जानकारी मिली कि आरोपी अशवथ हेगड़े कर्नाटक राज्य बैंगलोर के थाना राजा जी नगर क्षेत्र में लोकेशन मिलने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम द्वारा थाना प्रभारी सुब्रम्हयापुरा नगर से सम्पर्क कर आरोपी अशवथ हेगडे को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ करने पर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया । जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं मामले में अन्य साक्ष्य एकत्र करने के लिये आरोपी अशवथ हेगड़े पिमा अरूण हेगड़े उम्र 29 साल साकिन 2173 , टावर -2 , फिनिक्स अपार्टमेन्ट , राजाजी नगर बेंगलुरू थाना सुब्रमन्यापुरा नगर बेंगलुरू कर्नाटक का माननीय न्यायालय बेंगलुरू से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल , उप निरीक्षक लाभाराम ध्रुव प्रआर राकेश सिंह , आरक्षक संदीप सिंह , हरीश राव एवं साईबर सेल दुर्ग से प्रआ चन्द्रशेखर बंजीर , आरक्षक विक्रांत यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
