साहित्य मनीषी डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र की 123 वीं जयंती मनाई कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने

साहित्य मनीषी डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र की 123 वीं जयंती  मनाई कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने


साहित्य मनीषी डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र की 123 वीं जयंती  मनाई कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने

भिलाई नगर 21 सितंबर । कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने मानव श्रम सेक्टर- 1 में विगत दिनों  मानस मर्मज्ञ डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र की 123 वी जयंती के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया। मंच की ओर से, इस अवसर पर साकेत संत सम्मान प्राप्त करने वाले मानस जिज्ञासु  त्रेता चंद्राकर  ने ब्राह्मणों की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ब्राह्मणों की ऐतिहासिक समाजिक प्रतिष्ठा उनके त्यागमयी एवं सामाजिक योगदान के परिणाम स्वरुप है। ब्राह्मण समाज से कुछ लेता नहीं है बल्कि परंपरा एवं संस्कारों से समाज के पोषक का कार्य करता है । 

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) और कान्यकुब्ज समाज के संरक्षक बी.एम.के. बाजपेयी, राजनांदगांव से प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद दीक्षित एवं डॉ शीतल चंद शर्मा ने भी संगोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त किए।

 सरयूपारीण ब्राह्मण समाज से  प्रभु नाथ मिश्र,  राम लखन मिश्रा वरिष्ठ नागरिक मंच से  डी. पी. राय,  पवन द्विवेदी रायपुर से पधारे  वीरेंद्र पांडे,  सुरेश मिश्रा एवं समाज के साहित्य प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित थे ।  इस अवसर पर में चेतना मंच के अध्यक्ष  आशीष मिश्रा द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ करोना वैरीयर्स  को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया गया । कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र मिश्र एवं अतुल अवस्थी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सतीश शुक्ला ने किया।