जस्टिस बी.आर. गवई होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

जस्टिस बी.आर. गवई होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ


सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 अप्रैल । जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे 14 मई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त होंगे, और उनके अगले दिन जस्टिस गवई यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

जस्टिस गवई देश के दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनसे पहले जस्टिस के.जी. बालाकृष्णन इस पद पर आसीन हुए थे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जस्टिस गवई के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है।

जस्टिस गवई, चीफ जस्टिस खन्ना के बाद सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।