अभी अभी सोशल प्लेटफार्म पर तैरते इस विडियो को देख आपका भी 🛑 खून खौल उठेगा,

अभी अभी सोशल प्लेटफार्म पर तैरते इस विडियो को देख आपका भी 🛑 खून खौल उठेगा,



🟧 गणतंत्र दिवस के पूर्व वायरल हुआ “अपमान”
सीजी न्यूज आनलाईन, 23 जनवरी। अभी-अभी सोशल प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर उससे अपनी कुर्सी और टेबल को साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर किसी भी भारतीय का खून खौल उठेगा।

यह वीडियो किस राज्य का है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन सोशल प्लेटफॉर्म पर इसे अधिक से अधिक लोग शेयर कर रहे हैं ताकि यह व्यक्ति पकड़ा जा सके। सीजी न्यूज आनलाईन टीम का ध्यानाकर्षण करवाते हुए भिलाई-3 के एक सुधि पाठक ने विडियो को भेजकर ऐसे कृत्य के लिए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर शीघ्र इस व्यक्ति की तलाश कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस विडियो में दो लोग दिखाई दे रहे हैं जिसमें से एक तिरंगा जैसा ध्वज हाथ में लेकर टेबल साफ करता दिखाई दे रहा है जबकि दूसरा फाईल हाथ में लिए वहां आकर कुर्सी पर बैठता है। कमरे का दृश्य किसी सरकारी दफ्तर जैसा है।