भिलाई नगर 26 नवंबर। अभी-अभी नंदिनी रोड पर एक अनियंत्रित मिनी ट्रक एक वाहन एक फ्री वाले तीन आईटीआई स्टूडेंट को ठोकने के बाद सीएसपी कार्यालय छावनी की चार दिवारी में जा घुसा। इस हादसे से एक फेरीवाला और तीन छात्राएं घायल हुई हैं। भयभीत एक छात्रा को जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि 1 मिनी ट्रक 407 क्रमांक सीजी 07 सीए 5692 पावर हाउस से छावनी चौक की ओर जा रहा था। सीएसपी छावनी ऑफिस से कुछ दूर पहले अनियंत्रित होकर पहले एक कार को फिर एक फेरी वाले को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद आईटीआई की तीन छात्रों को ठोकर मारी और सीएसपी ऑफिस के बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इस हादसे में सीएसपी ऑफिस का बोर्ड उखड़ गया एवं बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई।

श्री पाटिल ने बताया कि इस दौरान उत्पन्न स्थिति के कारण सड़क पर उपस्थित अवाक रह गए । सभी इस हादसे को देखकर भयभीत हो चुके थे। हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। एक छात्रा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है।

