अभी-अभी सर्विस लेन पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, घटनास्थल पर मौत, खुर्सीपर पुलिस ने ट्रेलर जप्त कर चालक को किया गिरफ्तार

<em>अभी-अभी सर्विस लेन पर ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, घटनास्थल पर मौत, खुर्सीपर पुलिस ने ट्रेलर जप्त कर चालक को किया गिरफ्तार</em>


भिलाई नगर 3 सितंबर । खुर्सीपर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभी-अभी खुर्सीपर तिराहा से पावर हाउस जाते हुए सर्विस लेन पर टेलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। खुर्सीपर पुलिस के द्वारा आरोपी एवं ट्रेलर दोनों को ही जप्त कर लिया है।
थाना प्रभारी खुर्सीपर उपेंद्र टंडन ने बताया कि दोपहर 1:00 के करीब ट्रेलर नेशनल हाईवे रोड के सर्विस लेने से पावर हाउस स्थित पेट्रोल पंप ईंधन लेने जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से थोड़े पहले साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिसके चलते साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेलर को जप्त कर कर आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।