सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 11 जनवरी। हिंदुकुश अफगानिस्तान क्षेत्र में आज दोपहर करीब 3 बजे तेज भूकंप आया। इसकी वजह से पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और भारत में जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 6.1 मपानी गई। इसका केंद्र हिंदुकुश में जमीन से करीब 220 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अभी-अभी हिंदुकुश से दिल्ली एनसीआर तक कांपी धरती ⚡💥 भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता, जमीन से 220 किमी नीचे था केंद्र

