भिलाई नगर, 15 फरवरी। स्मृति नगर मे संचालित होटल गौरी इन द्वारा सम्पत्ति कर राशि भुगतान नहीं करने पर अब कुर्की कार्रवाई करने नगर निगम भिलाई की टीम अभी अभी मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि आज ही निगम सील बंद कार्रवाही करेगा।
गौरतलब हो कि होटल संचालकों ने वर्षों से लंबित सम्पत्ति कर का भुगतान बार बार नोटिस देने के बाद भी अब तक नहीं किया है नतीजतन आज यह कार्रवाई की जा रही है।
अभी अभी होटल गौरी इन को सील करने चाक चौबंद व्यवस्था के साथ रवाना हुई निगम टीम 🟥 सम्पत्ति कर बकाया मामले में होगी बड़ी कार्रवाई

