भिलाई नगर 3 नवंबर । नेहरू नगर ओवर ब्रिज के नीचे गैरेज रोड पर अभी-अभी कार एवं 407 मेटाडोर के मध्य हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार दोनों ही घायलों को इलाज के लिए लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेटाडोर चालक शराब के नशे में था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नेहरू नगर और ब्रिज के नीचे गैरेज रोड पर आज शाम लगभग 6:00 बजे कार क्रमांक सीजी 04 एमजे 1891 सामने से आ रही मेटाडोर 407 के चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी । दोनों ही वाहनों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई। इस आमने-सामने की टक्कर में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है । दोनों ही घायलों को राह चलते लोगों की द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

