भिलाई नगर 18 फरवरी। आज रात्रि लगभग 8:30 बजे के आसपास जवाहर मार्केट में अचानक 6 से 7 बाइकर्स पीछे लड़कों को बैठा कल हाथों में बेस बल्ला लिए दहशत फैलाते हुए तेज रफ्तार चक्कर लगाने लगे। इस बीच मार्केट में खड़ी दो पहिया वाहनों को गिराते हुए बाइकर्स आगे बढ़ गए। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस टीम ने इन्हें घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। सर्कुलर मार्केट के पास साहिल समेत कुछ लड़कों को टीम ने धरदबोचा है। शेष बाइकर्स गलियों के माध्यम से भागने में सफल हुए हैं। पकड़े गए लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
छावनी थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि अहमद नगर क्षेत्र में दो परिवारों की रंजिश के चलते साहिल गुट आज मार्केट में दूसरे गुट को तलाशते दहशत बनाने के प्रयास में निकला था। बाजार से सूचना मिलते ही तत्काल अलग अलग रास्तों से पुलिस टीम भेज कर कुछ युवकों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ जारी है।
गौरतलब हो कि कैंप-2 अहमद नगर क्षेत्र के रहवासी साहिल का स्थानीय निवासी उसके रिश्तेदार से पुरानी रंजिश है। जिसके चलते आज रात साहिल अपने गुट के लड़कों के साथ हाथों में बेस बल्ला लिए हुए दूसरे गुट के लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान जवाहर मार्केट में खड़ी कुछ बाइक को भी इन्होंने गिरा दिया और हल्ला करते हुए सर्कुलर मार्केट की ओर पहुंचे। 5 से 6 बाइक में लगभग दर्जन भर लड़कों को हाथ में बेस बल्ला लेकर हो हल्ला मचाते देख मार्केट के लोग सहम गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने तत्काल टीम भेज इस गुट के कुछ लोगों को पकड़ थाना लाया है। सर्कुलर मार्केट में इन लोगों का पीछा कर इस गुट के साहिल सहित उसके दोस्त को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के दौरान कुछ बाइकर्स भागने में सफल रहे।
अभी-अभी जवाहर मार्केट में बेस बल्ला लेकर दहशत फैला रहे बाइकर्स चढ़े पुलिस के हत्थे 🟥 छावनी पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

