अभी-अभी : हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में 14 चक्का ट्रेलर पलटा यातायात बाधित

अभी-अभी : हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में 14 चक्का ट्रेलर पलटा यातायात बाधित


🛑 सड़क पर खड़ी 5 से 6 बाइक आयी ट्रेलर की चपेट में

भिलाई नगर 19 मार्च। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज शाम 4:00 बजे के करीब उम्दा रोड पर भरी जाब लेकर जा रहा 14 चक्का ट्रक ट्रेलर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में सड़क पर खड़ी लगभग 5 से 6 बाइक चपेट में आकर दब गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। परंतु ट्रक ट्रेलर पलटने के कारण सड़क पर पिछले 1 घंटे से आवागमन बाधित है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम 4:00 बजे के करीब हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज स्थित दिनेश इस्पात कंपनी से जाब लोड कर एक 14 चक्का ट्रक ट्रेलर सीजी 04 जेबी 5456 उम्दा रोड मुख्य मार्ग पर आ रहा था ।

इसी दौरान मोड पर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से 5 से 6 बाइक दब गई और पूरी सड़क को ट्रक ट्रेलर एवं जाब ने घेर लिया। जिसके कारण पिछले 1 घंटे से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। संबंधित के द्वारा ट्रक ट्रेलर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।