भिलाई नगर 20 फरवरी । भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय छात्रावास मे जूनियर छात्राओं द्वारा विगत दिनों सीनियर छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन थी, तथा डॉ निशा शुक्ला विभाग अध्यक्ष हिंदी, हॉस्टल वार्डन डॉ निधि मोनिका शर्मा , मैनेजमेंट स्टाफ श्रीमति नेहा श्रीवास्तव उपस्थति थी.। प्रचार्य द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की । सभी वरिष्ठ छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तथा कनिष्ठ छत्रों को उनके अच्छे आचरण का अनुशरण करने की बात कही। हॉस्टल वार्डन द्वारा सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तत्पर रहने की बात कही तथा फेयरवेल पार्टी को कभी भी फेयरवेल ना समझे हुए पुन: मुलाकात करने का विचार रखने की बात कही। डॉ. निशा शुक्ला ने भी सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया ,समस्त छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को खुशनुमा बनाने की कोशिश की गई । समस्त छात्राएं अत्यंत खुश एवं गौरवान्वित महसूस कर रही थी कि हम इस महाविद्यालय की छात्राएं हैं।

