सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 24 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब ने आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 9 मार्च 2023 है।
पंजाब सरकार ने आंगनबाड़ी सहित कई पदों के लिए 5 हजार 714 वैकेंसी की घोषणा गई है जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर के 1 हजार 16 पद मिनी आंगनबाड़ी वर्कर के 129 पद आंगनबाड़ी हेल्पर के 4 हजार 569 पद सहित कुल पदों की संख्या 5 हजार 714 है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट होना चाहिए और एज लिमिट 18 से 27 वर्ष के बीच मांगी गयी है। अलग-अलग पदों के लिए एज लिमिट अलग हो सकती है। सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फी सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये, ईएसएम के लिए 200 रुपये, शारीरिक रूप से विकलांग के लिए 500 रुपये है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट
sswcd.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
महिला और बाल विकास विभाग में 5714 पदों पर जम्बो भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा चांस, अंतिम 13 दिन के भीतर करें आवेदन

