पत्रकार चंद्रकांत देवांगन का निधन, शिवनाथ नदी तट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कल

पत्रकार चंद्रकांत देवांगन का निधन, शिवनाथ नदी तट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कल


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 03 दिसंबर। दुर्ग भिलाई में दो दशक से विभिन्न समचारपात्रो, ऑनलाइन मीडिया एवम टेलिविज़न न्यूज़ में, अपनी सेवायें दे रहे पत्रकार चंद्रकांत देवांगन 42 वर्ष का आज शाम निधन हो गया।

पत्रकार बिरादरी में चंदू नाम से ख्यातिलब्ध चंद्रकांत ब्राह्मण पारा दुर्ग निवासी थे। कोविडकाल के बाद चंद्रकांत देवांगन को ब्रेन ट्यूमर की शिकायत हुई और तभी कैंसर भी हो गया था। चंद्रकांत को कुछ दिन पूर्व ही अस्वस्थता के चलते मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया था। आज शाम अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल 12 बजे शिवनाथ नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।


भिलाई तथा दुर्ग की पत्रकार बिरादरी ने चंद्रकांत के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से कामना की है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।