भिलाई में संयुक्त ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन आज, सेंट्रल एवेन्यू से आवागमन नहीं करने BSP प्रबंधन की अपील

भिलाई में संयुक्त ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन आज, सेंट्रल एवेन्यू से आवागमन नहीं करने BSP प्रबंधन की अपील


भिलाईनगर, 10 अगस्त 2026। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, क्षेत्रीय संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई द्वारा सोमवार शाम 5:30 बजे इक्विपमेंट चौक (मुर्गा चौक), सेक्टर-1 के समीप प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के आईआर विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवागमन संबंधी सूचना जारी की है। विभाग ने सामान्य पाली समाप्त होने के बाद घर जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रदर्शन समाप्त होने तक सेंट्रल एवेन्यू मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

आईआर विभाग के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कर्मचारियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में फॉरेस्ट एवेन्यू का उपयोग करने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि इससे अनावश्यक जाम एवं आवागमन में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।

संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में श्रमिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन को देखते हुए मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में संयंत्र प्रबंधन ने कर्मचारियों से सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया है।