🟦 सीमा पुलिस बल में 287 पोस्ट
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 9 नवंबर।भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 287 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आइटीबीपी की ऑफिशल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।
जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उसमें दर्जी: 18 पद, माली: 16 पद, मोची : 31 पद, सफाई कर्मचारी: 78 पद, धोबी: 89 पद और नाई के 55 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरुरी है। कांस्टेबल के 287 पदों पर होने जा रही भर्ती में दर्जी, माली और मोची के पद पर 18 से 23 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। वहीं सफाई कर्मचारी, धोबी और नाई के पदों के लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, रिटन टेस्ट के साथ मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 15 हजार 600 से लेकर 39 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

