नौकरी का झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र और लाखों की ठगी — आरोपी गिरफ्तार

नौकरी का झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र और लाखों की ठगी — आरोपी गिरफ्तार


▶ 16 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा

दुर्ग, 30 अप्रैल 2026। भिलाई नगर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 4 लोगों से कुल 16 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए थे।

▶ फर्जी जॉइनिंग लेटरबनाकर करता था धोखाधड़ी


आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके लिए वह फर्जी नियुक्ति पत्र और कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था।

▶ पीड़िता की शिकायत पर खुला मामला

तितुरडीह निवासी उपासना देशमुख की शिकायत पर 28 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। जांच में अन्य पीड़ितों से भी ठगी की बात सामने आई।

▶ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार


भिलाई नगर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को चिन्हांकित कर 29 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठगी का पूरा तरीका उजागर हुआ।

▶ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं।

▶ कई जगहों पर देता था झांसा

आरोपी इंडियन कॉफी हाउस सेक्टर-09 भिलाई, हुडको और रायपुर मंत्रालय जैसे स्थानों पर लोगों को बुलाकर ठगी करता था।

▶ पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी को पैसे न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें।