भिलाई नगर 30 सितंबर । जामुल पुलिस के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी एवं मेकअप चारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक मोबाईल iPhone एप्पल कंपनी का कीमती करीवन 40,000 रूपये, एक वाहन मो.सा. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर बिना नंबर का कीमती करीबन 30,000 रूपये जप्त किया गया।
जामुल पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया नवप्रीत कौर उम्र 37 साल हाऊसिंग बोर्ड जो अपनी जेठानी कमलजीत सैनी के साथ हाऊसिंग बोर्ड नागसेन स्कूल के सामने घुमर कपड़े की दुकान जा रही थी कि करीबन शाम 05.40 बजे केजीएन आटो रिपेयर शाप के सामने, नागसेन स्कूल जाने वाले रास्तें पहुचे थे कि पीछे से 01 मो.सा. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर में 02 अज्ञात व्यक्ति आये और प्रार्थीया/ पीड़िता के दाहिने हाथ में रखे पर्स जिसमें iPhone कंपनी नगदी 5,000 रूपये था जिसे छीन कर भाग गये। प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 365 / 2022 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी जामुल याकूब मेमन उक्त घटना को कारित करने वाले आरोपियों एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मो. सा. की पता तलाश प्रारंभ की गई। अधिकारियो एवं कर्मचारियो के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया, सीसीटीव्ही फुटेज में संदेहियों को पहचान कराकर सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया जो आरोपी नीरज रंगारी उम्र 20 साल एवं एक अन्य अपचारी बालक को कब्जे में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जो अपचारी बालक मो.सा. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर को 10-11 दिन पूर्व सेक्टर 02 क्षेत्र से चोरी कर अपने पास रखा था। प्रकरण में चोरी गये मशरूका को जप्त कर आरोपी एवं अपचारी बालक द्वारा अपराध का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम याकुब मेमन थाना प्रभारी जामुल, उप निरीक्षक व्ही पी चौबे, उप निरी जे डी दीवान आरक्षक जी सामुएल 1673, आरक्षक अमित सिंह क्र. 477, आर. राधे यादव क्र. 1710, आरक्षक गंभीर जाट क्रमांक 1747 की भूमिका सराहनीय रही।

