जामुल पटवारी 6 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने पकड़ा रंगे हाथों, नामांतरण के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

जामुल पटवारी 6 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने पकड़ा रंगे हाथों, नामांतरण के नाम पर मांग रहा था रिश्वत


भिलाई नगर 8 सितंबर । जामुल पटवारी नीलकमल सोनी को एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम द्वारा आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी द्वारा नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका बनाने के लिए हितग्राही से रिश्वत की मांग की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी रायपुर को शिकायतकर्ता प्रार्थी विनोद कुमार जयसवाल निवासी सेक्टर 11 जोन एक खुर्सीपार देना बैंक के पीछे आजाद नगर से जामुल पटवारी नीलकमल सोनी के द्वारा नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर 6 हजार की मांग की थी। इसकी शिकायत विनोद कुमार जयसवाल के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर से की गई थी। इस पर से आज दोपहर को एसीबी की टीम ने निरीक्षक सुरेश सोनी के नेतृत्व में पटवारी कार्यालय जामुल में दबिश दी एवं पटवारी नीलकमल सोनी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पटवारी नील कमल सोनी के खिलाफ 7 (क), 12 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया है।