🛑 हो रहा जेवरों का मूल्यांकन उम्मीद से अधिक सफल बता रहे अफसर
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 30 जनवरी। सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के सभी दो दर्जन ठिकानों पर आयकर की छापेमारी कल से जारी है। अब तक की जांच के बाद आयकर अफसरों ने कार्रवाई को उम्मीद से अधिक सफल बताया है। सभी 25 ठिकानों पर जांच चल रही है। अब तक इन ठिकानों से 8 करोड़ रूपए नगद सीज किया गया है। वहीं घर आफिस में मिले जेवरात का मूल्यांकन जारी है। फिलहाल इन्हें सीज नहीं किया गया है। वहीं बैंक लॉकर भी बढ़कर 14 हो गए हैं।
ये सभी राष्ट्रीकृत बैंकों में है। सूत्रों ने संभावना जताई है कि ग्रुप के बैंक खातों और लॉकरों की जांच में और भी खुलासा हो सकता है। करीब 200 से अधिक अफसर व सुरक्षा कर्मियों की टीम ने बुधवार सुबह रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई राजनांदगांव समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित सत्यम बालाजी ठिकानों दबिश दी थी।

