भिलाई नगर 26 अक्टूबर । बोनस फार्मूले के विरोध में सेल स्तर पर कर्मचारियों की खिलाफत जारी है। यूनियन एवं कर्मचारी किसी भी स्थिति में प्रबंधन की मनमानी को खेलने के लिए तैयार नहीं है कल दिल्ली में बैठक असफल हो जाने के बाद अब 28 अक्टूबर को हड़ताल के लिए कमर कस ली है। यह हड़ताल क्यों जरूरी है इसको लेकर के BAKS 10 बिंदुओं पर समझने का प्रयास किया गया है।
यूनियन के द्वारा यह हड़ताल क्यों?
1)यह हड़ताल जरूरी है पिछले 95 माह से अधूरे वेतन समझौता को पूर्ण करने के लिए।
2)यह हड़ताल जरूरी है 39 माह के एरियर के लिए।
3)यह हड़ताल जरूरी है 58 माह में पार्क्स के एरियर के लिए।
4)यह हड़ताल जरूरी है अपने निलंबित और स्थानांतरित साथियों के वापसी के लिए।
5)यह हड़ताल जरूरी है अपनी जीवंतता को प्रमाणित करने के लिए।
6)यह हड़ताल जरूरी है हो रहे तानाशाही,और मनमानी के लिए।
7)यह हड़ताल जरूरी है सम्मानजनक पदनाम के लिए।
8)यह हड़ताल जरूरी है NJCS संविधान के उल्लंघन के लिए।
9)यह हड़ताल जरूरी है अवैध बोनस फॉर्मूला को बना चूर्ण देने के विरोध के लिए।
10)यह हड़ताल जरूरी है आगामी वेतन समझौता 2027 के लिए भी,ताकि इस प्रकार से कोई हम सभी को दुबारा न ठगे।

