इस्कॉन भिलाई- हरे कृष्ण मूवमेंट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं हेरिटेज फेस्ट 2026

इस्कॉन भिलाई- हरे कृष्ण मूवमेंट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं हेरिटेज फेस्ट 2026


भिलाईनगर, 26 अगस्त 2026। इस्कॉन भिलाई हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को इस्कॉन मंदिर, हरे कृष्ण मूवमेंट, अक्षय पात्र परिसर, सेक्टर-6, भिलाई में भव्य रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं हेरिटेज फेस्ट का आयोजन किया गया है।

इस्कॉन भिलाई – हरे कृष्ण मूवमेंट पिछले 15 वर्षों से भिलाई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। हर वर्ष भिलाई, दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु और नागरिक इस उत्सव में सम्मिलित होते हैं, भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करते हैं, विभिन्न भक्ति कार्यक्रमों में भाग लेते हैं तथा भगवान का आशीर्वाद और महाप्रसाद प्राप्त करते हैं।

इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव को विशेष रूप से भव्य, आकर्षक एवं भक्तिमय बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर एवं भगवान के विग्रहों की विशेष पुष्प सज्जा वृंदावन से आने वाले अनुभवी फूल सज्जाकारों द्वारा की जाएगी। पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए अनेक पारंपरिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महा अभिषेक, झूलन उत्सव, फूल बंगला, पालकी उत्सव, छप्पन भोग, उत्साहपूर्ण कीर्तन, भजन संध्या तथा नौका विहार (बोट फेस्टिवल) प्रमुख आकर्षण होंगे।

हेरिटेज फेस्ट – अंतर-विद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव
इस वर्ष के जन्माष्टमी समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण हेरिटेज फेस्ट होगा, जो विशेष रूप से वि‌द्यालयीन विद्यार्थियों के लिए आयोजित एक अंतर-वि‌द्यालय सांस्कृतिक महोत्सव है।
हेरिटेज फेस्ट के माध्यम से विभिन्न वि‌द्यालयों के बच्चों और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसमें गायन, नृत्य, ड्राइंग, पेंटिंग तथा अन्य अनेक कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

हेरिटेज फेस्ट की ये प्रतियोगिताएं जन्माष्टमी महोत्सव का अभिन्न हिस्सा होंगी। इसका उ‌द्देश्य बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

हेरिटेज फेस्ट की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रवेश एवं पंजीकरण हरे कृष्ण मूवमेंट की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

वेबसाइट: https://tinyurl.com/hfest-2026
सभी वि‌द्यालयों, अभिभावकों एवं वि‌द्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस महोत्सव में भाग लें।
जन्माष्टमी समारोह 4 सितंबर 2026

जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से होगी। इसके बाद प्रातः 5:30 बजे प्रातः अभिषेक तथा सुबह 7:00 बजे झूलन उत्सव आयोजित किया जाएगा।

सुबह 8:00 बजे दर्शन आरती और दोपहर 12:30 बजे राजभोग आरती होगी।

संध्याकालीन कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 7:00 बजे संध्या आरती से होगी।

इस वर्ष का एक विशेष आकर्षण शाम 7:30 बजे नौका विहार (बोट फेस्टिवल) होगा, जिसमें भगवान को सुंदर रूप से सुसज्जित नौका पर विराजमान कर भजन, कीर्तन और भक्तिमय वातावरण के बीच नौका विहार कराया जाएगा।

इसके बाद रात्रि 8:15 बजे से 9:30 बजे तक विशेष भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें श्र‌द्धालु भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र नामों के भजन एवं कीर्तन में सम्मिलित हो सकेंगे।

रात्रि 9:30 बजे पालकी उत्सव आयोजित किया जाएगा।

रात्रि का एक प्रमुख आकर्षण रात्रि 10:00 बजे से 11:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा अभिषेक होगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं उत्साहपूर्ण कीर्तन के बीच विशेष अभिषेक किया जाएगा।

पूरे महोत्सव का समापन रात्रि 12:00 बजे मध्यरात्रि महा आरती के साथ होगा, जो भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के पावन क्षण को समर्पित होगी।

इसके बाद रात्रि 12:30 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

  • मंगल आरतीः प्रातः 4:30 बजे
  • प्रातः अभिषेकः प्रातः 5:30 बजे
  • झूलन उत्सवः सुबह 7:00 बजे
  • दर्शन आरतीः सुबह 8:00 बजे
  • राजभोग आरतीः दोपहर 12:30 बजे
  • संध्या आरतीः शाम 7:00 बजे
  • नौका विहार / बोट फेस्टिवलः शाम 7:30 बजे
  • भजन संध्याः रात्रि 8:15 बजे से 9:30 बजे तक
  • – पालकी उत्सवः रात्रि 9:30 बजे

जन्माष्टमी महा अभिषेकः रात्रि 10:00 बजे से 11:30 बजे तक

  • मध्यरात्रि महा आरतीः रात्रि 12:00 बजे
    -महाप्रसादः रात्रि 12:30 बजे से
    स्थान

इस्कॉन मंदिर – हरे कृष्ण मूवमेंट अक्षय पात्र परिसर, सेक्टर-6, भिलाई

इस्कॉन भिलाई – हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा भिलाई, दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्र‌द्धालुओं एवं नागरिकों को अपने परिवार और मित्रों के साथ जन्माष्टमी एवं हेरिटेज फेस्ट में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है। सभी श्र‌द्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करें, कीर्तन एवं विभिन्न उत्सवों में भाग लें तथा भगवान का आशीर्वाद और महाप्रसाद प्राप्त करें।

हम सभी प्रिंट, टेलीविजन, डिजिटल एवं सोशल मीडिया संस्थानों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं हेरिटेज फेस्ट से संबंधित इस जानकारी को प्रकाशित एवं प्रसारित करने का कष्ट करें, ताकि आम जनता, वि‌द्यालय, अभिभावक और विद्यार्थी कार्यक्रमों के विषय में जान सकें और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।