भिलाई नगर, 3 जून। भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में कल युवक मृत हालत में मिला। वह पेशे से पेंटर था तथा कल सुबह ही रोज की तरह काम पर निकला था।
मृतक की पहचान खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ धन्नू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह कल सुबह घर से काम के लिए निकला था। शाम को अचानक फोन आया कि हथखोज में वह मृत हालत में मिला है। लोगों ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी और तेज धूप से धन्नू पर लू का असर हुआ होगा। परिजनों द्वारा शव की पहचान करने के बाद उसे देर रात सुपेला स्थित मर्च्यूरी में रखवा दिया गया। आज पीएम बाद मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
कहीं ये “लू” तो नहीं 🛑 खुर्सीपार से सुबह काम पर निकला पेंटर युवक शाम को हथखोज में मृत पड़ा मिला 🛑 आज पीएम बाद होगा खुलासा

