अल्कलाइन वाटर क्या सच में फायदेमंद है या सिर्फ ट्रेंड ? जानिए एक्सपर्ट की राय

अल्कलाइन वाटर क्या सच में फायदेमंद है या सिर्फ ट्रेंड ? जानिए एक्सपर्ट की राय


🛑और इसे बनाने का सही तरीका

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 06 नवंबर 2026 । भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया अल्कलाइन वॉटर ऐसा पानी होता है जिसका पीएच लेवल सामान्य पानी की तुलना में अधिक होता है।

पिछले कुछ समय से हेल्थ और वेलनेस की दुनिया में ‘अल्कलाइन वाटर’ (Alkaline Water) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर फिटनेस फ्रीक्स तक हर कोई नॉर्मल पानी की जगह अल्कलाइन पानी पीने की सलाह देता नजर आता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि यह शरीर के pH लेवल को संतुलित करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और बढ़ती उम्र के असर को धीमा करता है। लेकिन क्या अल्कलाइन पानी वाकई सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, या फिर यह सिर्फ एक महंगा वेलनेस ट्रेंड है?

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया अल्कलाइन वॉटर ऐसा पानी होता है जिसका पीएच लेवल सामान्य पानी की तुलना में अधिक होता है। पीएच स्केल 0 से 14 तक होता है। इसमें 7PH को न्यूट्रल माना जाता है। 7 से कम PH वाला पानी एसिडिक और 7 से अधिक PH वाला पानी अल्कलाइन कहलाता है। अब सवाल ये उठता है कि रोजाना अल्कलाइन वाटर का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर, ये पानी कैसे सेहत को फायदा पहुंचाता है और इसका ज्यादा सेवन क्या शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

अल्कलाइन पानी पीने से शरीर पर कैसा होता है असर?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हंसा योगेंद्र ने बताया अल्कलाइन वाटर का सेवन बॉडी को हाइड्रेट रखता है। ये पानी शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स में राहत मिलती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि इस पानी को पीने से गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है। इस पानी का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती है। अल्कलाइन वाटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए जरूरी मिनरल्स हैं। अल्कलाइन वाटर का पर्याप्त सेवन पाचन को सपोर्ट करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

अल्कलाइन पानी कब पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

सुबह उठने के बाद नॉर्मल पानी पीना भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आप सुबह उठकर इस पानी का सेवन करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होगा। नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच या दोपहर और रात के खाने के बीच अल्कलाइन पानी पीना अच्छा विकल्प है। इससे दिनभर शरीर में पानी की कमी नहीं होती। शारीरिक गतिविधि या व्यायाम के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में अल्कलाइन वाटर का सेवन असरदार साबित होता है। शाम को प्यास लगने पर भी आप इस पानी को पी सकते हैं। नारियल पानी या फलों से तैयार इन्फ्यूस्ड वॉटर भी हाइड्रेशन के विकल्प हो सकते हैं। इन्फ्यूस्ड वॉटर बनाने के बाद उसे साफ बर्तन में रखें और गर्म मौसम में लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें।

अल्कलाइन वॉटर पीते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • अल्कलाइन वाटर फायदेमंद है इसका मतलब ये नहीं है कि आप बहुत ज्यादा इस पानी का सेवन करें। अपनी प्यास और शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी पिएं।
  • सामान्य तापमान का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • पानी को धीरे-धीरे पीना जरूरी नहीं है, आप अपनी सुविधानुसार पानी पी सकते हैं।

घर में कैसे तैयार करें अल्कलाइन वाटर

अगर आप घर में अल्कलाइन वाटर बनाना चाहते हैं तो आप तरबूज और तुलसी से तैयार होने वाला इन्फ्यूस्ड वॉटर बनाकर पिएं। इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी लें। इसमें करीब दो कप तरबूज के टुकड़े और थोड़े से हल्के कुचले हुए तुलसी के पत्ते डालें। इस मिश्रण को एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि तरबूज और तुलसी का स्वाद पानी में अच्छी तरह घुल जाए। तरबूज पानी से भरपूर होता है और इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। तुलसी की पत्तियां इस पानी को स्वाद और खुशबू देती हैं।

अनानास और पुदीने का पानी भी कर सकते हैं ट्राई

अनानास और पुदीने से तैयार अल्कलाइन वाटर बॉडी को हाइड्रेट रखेगा। इसे बनाने के लिए आप एक चौथाई अनानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कुछ पुदीने की पत्तियों को हल्का कुचलकर पानी में डालें। इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए रख दें। इसके बाद आप इसे धीरे-धीरे पी सकते हैं। अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। वहीं पुदीने की पत्तियां पानी को ताजगी भरा स्वाद देती हैं। पुदीना शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और वाटर रिटेंशन कम करने में मदद करता है।

ज्यादा अल्कलाइन वाटर पीने से क्या सेहत पर कुछ हानिकारक प्रभाव होता है?

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक अधिक मात्रा में अल्कलाइन पानी पीने से सिरदर्द, मतली और भ्रम जैसी समस्याएं हो सकती है। बहुत अधिक क्षारीय पानी का सेवन शरीर के एसिड-बेस संतुलन को प्रभावित कर सकता है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कुछ बीमारी है वो अल्कलाइन वाटर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और विशेषज्ञों द्वारा साझा किए गए सुझावों पर आधारित है। अल्कलाइन वॉटर को किसी बीमारी का इलाज न समझें।