IRCTC में खत्म हुआ कैप्चा का झंझट, अब मिनटों में बुक करें टिकट

IRCTC में खत्म हुआ कैप्चा का झंझट, अब मिनटों में बुक करें टिकट


🔴रेलवे ने किए 4 बड़े बदलाव

सीजी न्यूज ऑनलाइन 15 जुलाई 2026। रेलवे के खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बुधवार की रात नौ बजे अपनी नई बीटा वेबसाइट लॉन्च कर दी है। नई वेबसाइट का लिंक मौजूदा आईआरसीटीसी होमपेज पर भी उपलब्ध रहेगा। नई बीटा वेबसाइट में 4 बड़े बदलाव किए गए हैं।

क्या बदलाव हुए?

टिकट बुकिंग के दौरान अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स हटा दिए गए हैं। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी।

टिकट बुक करने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए बुकिंग के चरण कम किए गए हैं। इसके अलावा, बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यात्री विवरण (पैसेंजर डिटेल्स) सेव करने की सुविधा भी दी गई है।

आईआरसीटीसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बीटा संस्करण को लेकर यात्रियों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे।

आने वाले कुछ सप्ताह में इस वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन (पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन) से भी जोड़ा जाएगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा कि रेलवे पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक बनाने का कार्य भी समानांतर रूप से कर रहा है, जिसके पूरा होने के बाद नया आईआरसीटीसी पोर्टल पूरी तरह से संचालित होगा।