🟫 दोस्तों से अलग हट चुपके से UPSC रिजल्ट का PDF खोला और नाम सर्च करने पर “One Result Found” नोटिफिकेशन देख खुशी से झूम उठे
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 20 फरवरी। IPS Officer बनना कई लोगों को सपना होता है, देश भर के लाखों युवा हर साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा भी देते हैं, लेकिन बहुत कम ही ऐसे होते हैं, जिनका सपना पूरा हो पाता है। ऐसी ही कहानी आईपीएस अफसर बैंकर वैभव रमणलाल की भी है। वे 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में सीएसपी के पद पर पोस्टेड हैं। उनका एक यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रिजल्ट वाले दिन के बारे में बताते हैं।
आईपीएस वैभव ने बता रहे हैं कि “हम चार-पांच दोस्त बैठकर चाय पी रहे थे, तभी एक दोस्त का फोन आया कि रिजल्ट आने वाला है। मैंने दोस्तों से कहा कि नोटिस बोर्ड पर लग जाए तो पिक्चर भेज देना लेकिन उन्होंने नहीं भेजी। फिर मुझे पीडीएफ मिला, मेरे दोस्त बडे़ उत्साहित थे कि क्या होगा। मैंने उन्हें कहा कि मुझे स्पेस दो, थोड़ा टाइम दो। मैं उनसे थोड़ा दूर चला गया और अकेले पीडीएफ खोला, उसमें सिर्फ अपना सरनेम टाइप किया, मैं तब बहुत नर्वस फील कर रहा था कि कहीं जीरो रिजल्ट फाउंड आया तो ऊपर की तरफ लिखा था, वन रिजल्ट फाउंड। ये मेरे जीवन की सबसे अच्छी चीज थी।”
उन्होंने बताया कि प्रीलिम्स में पहली बार वह फेल हो गए। वह डेढ़ साल तक दिल्ली में रहे, फिर अपने मूल निवास अहमदाबाद आ गए और यहीं आकर तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पांचवें अटेंप्ट में उन्होंने परीक्षा पास की। इसकी तैयारी के दौरान ही वो दूसरी परीक्षाएं भी दे रहे थे, जिनमें से सात पास कर ली थीं। सीएसपी वैभव ने कहा कि ये किसी को नहीं पता होता कि कब उसकी परीक्षा क्लियर होगी, लेकिन हर बार 100 पर्सेंट देना होता है, चाहे कोई भी अटेंप्ट हो। कभी तैयारी करना नहीं छोड़ना चाहिए, बस लगे रहना है। उनका कहना है कि परीक्षा पास करने के लिए स्ट्रैटेजी मजबूत होनी चाहिए और पूरा पेपर अटेंप्ट करना चाहिए।

