BSP में कल इक्विपमेंट चौक के पास इंटक यूनियन का एक घंटे रहेगा प्रदर्शन

BSP में कल इक्विपमेंट चौक के पास इंटक यूनियन का एक घंटे रहेगा प्रदर्शन


🔴Central Avenue के बजाय Forest Avenue से आवागमन की सलाह

भिलाईनगर, 09 सितंबर 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर स्टील इम्पलाईज यूनियन-इंटक द्वारा गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे तक इक्विपमेंट चौक (मुर्गा चौक) के समीप किए जाने की सूचना है।

प्रदर्शन के दौरान आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Central Avenue की जगह Forest Avenue का करें उपयोग

प्रबंधन की ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि 10 सितंबर की सुबह प्रदर्शन के दौरान Central Avenue के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग Forest Avenue का उपयोग करें।

इक्विपमेंट चौक के समीप प्रदर्शन के चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने अथवा आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों से पहले से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कर्मचारियों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवागमन की योजना बनाने को कहा गया है।

Oplus_16908288