भिलाई नगर 2 फरवरी । थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र से पुलिस द्वारा तकरीबन 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) जुमला कीमती तकरीबन 75,000 रूपये एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन आरोपियों से बरामद किया गया है। 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना भिलाई भट्ठी की संयुक्त कार्यवाही की हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ. अनुराग झा ने बताया कि ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक विपिन रंगारी के नेतृत्व में ए.सी.सी. यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की पंजाब निवासी सोनू सिंह एवं मनदीप सिंह पंजाब से मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) लेकर आये है जिसे लोकल सप्लाई करने के लिए श्रमिक नगर छावनी निवासी विक्की सोनी लेने के लिए बचत स्तंभ सेक्टर 01 के पास आने वाला है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोनू सिंह, मनदीप सिंह तथा विक्की सोनी को पकड़ा गया। मौके पर विधिवत् इनकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपियों के अलग-अलग कब्जे से जुमला 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिला। जिससे मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त नशीली पदार्थ सहित इलेक्ट्रानिक मशीन, जुमला कीमती तकरीबन 75,000/- रूपये की मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। मौके पर ही आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गयी। थाना भिलाई भट्टी से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 16/2024 धारा 21 (क), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, गुनित कुमार, भावेश पटेल, अजय गहलोत थाना भिलाई भट्टी से आरक्षक शैलेष यादव, अंकित सिंह व जी. जगमोहन की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपियों का नाम –
- सोनू सिंह पिता बलबीर सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम शहजादी जिला फिरोजपुर पंजाब। 02. मनदीप सिंह पिता निर्मल सिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा थाना कालकरा जिला मोगा पंजाब। 03. विक्की सोनी पिता रामनारायण सोनी उम्र 30 साल निवासी शनि मंदिर के पास श्रमिक नगर छावनी भिलाई।

