सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 29 जनवरी। केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीमें आज त्रिशूर और मलप्पुरम में लगभग चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है। यह जांच धोखाधड़ी के एक कथित मामले से संबंधित है और 12-13 प्रतिशत तक के उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके जनता को धोखा दिया गया है। ईडी ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड द्वारा कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की है।
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की टीम एक ओर जहां पटना में लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ कर रही है वहीं दूसरी टीम दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए जब उनके आवास पर पहुंची तो वह नहीं मिले। जांच एजेंसी अब उनके ड्राइवर को हेडर्क्वाटर लेकर आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है कि हेमंत सोरेन कहां हैं? इससे अलग ईडी की तीसरी टीम कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड द्वारा कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की है।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी त्रिशूर और मलप्पुरम में लगभग चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है. यह जांच धोखाधड़ी के एक कथित मामले से संबंधित है और 12-13 प्रतिशत तक के उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके जनता को धोखा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड के प्रमोटरों पर जमा राशि को निकालने और इन फंडों को निजी संपत्तियों में निवेश करने का आरोप है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ईडी ने केस दर्ज किया है। एजेंसी द्वारा गफूर केएम सहित प्रमोटर्स और निदेशकों के खिलाफ केरल पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की 150 से अधिक एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद केस दर्ज किया था। शौकत अली, एंथोनी एस और एक महिला की पहचान जशीना (वर्तमान में जेल में बंद) के रूप में की गई है।
लालू से पटना में पूछताछ 🛑 दिल्ली में हेमंत सोरेन की तलाश 🛑 छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगा ED का शिकंजा 🛑 देखिए आज ईडी ने कहां मारा छापा और क्यों…❓

