*सेक्टर 10 स्थित पेट्रोल पंप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला ग्राहकों ने काटा केक*

*सेक्टर 10 स्थित पेट्रोल पंप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला ग्राहकों ने काटा केक*


सेक्टर 10 स्थित पेट्रोल पंप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला ग्राहकों ने काटा केक

भिलाई नगर 9 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर 10 स्थित एचपीसीएल कंपनी के पेट्रोल पंप भिलाई मोटर कार कंपनी में महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर एच पी सी एल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर कुंदन कुमार भी उपस्थित थे । महिला ग्राहकों के द्वारा केक काटा गया एवं सभी महिला ग्राहकों को उपहार दिए गए । कुंदन कुमार ने बताया की यह एकमात्र ऐसा पेट्रोल पंप है जहां पर महिलाओं के लिए अलग से पिंक आईलैंड बनाया गया है । यहां पेट्रोल का विक्रय भी महिला कर्मचारियों द्वारा ही किया जाता है। इसके अलावा महिलाओं के आराम के लिए कंफर्ट जोन की भी आरामदायक व्यवस्था की गई है।  कुंदन कुमार ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और यह विश्वास दिलाया की एचपीसीएल सदैव अपनी गुणवत्ता के लिए वचनबद्ध है, और अपने ग्राहकों का पूर्ण रूप से ध्यान रखता है।