अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन केसरिया भारत एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने संयुक्त रूप से मनाया मकर संक्रांति पर्व

भिलाई नगर 18 जनवरी । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन केसरिया भारत और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने संयुक्त रूप से भिलाई के पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर में धर्म जागरण के तहत मकर सक्रांति के उपलक्ष में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र भोजक , प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा , टाटा शोभा ,महिला जागृति मंच अध्यक्ष रूना शर्मा, केसरिया भारत के जिलाध्यक्ष जीवेश उपाध्याय ,अनुभा तिवारी , जिला महामंत्री परितेश राव की उपस्थिति में सामूहिक हनुमान चालीसा के पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया ।
केशरिया भारत धर्मांतरण को लेकर जल्द ही शहर में एक बड़ी ध्वज रैली का आयोजन करने वाली है जो कि कोरोना महामारी संक्रमण के कारण इस रैली को स्थगित किया गया है।

