अंतर जिला वाहन चोर गिरोह चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, आधा दर्जन दुपहिया वाहन जप्त, दो गिरफ्तार

<em>अंतर जिला वाहन चोर गिरोह चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, आधा दर्जन दुपहिया वाहन जप्त, दो गिरफ्तार</em>


भिलाई नगर 22 जनवरी । अंतर जिला वाहन चोर गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा । आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोटर सायकल, जुमला कीमती तकरीबन 3.50 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।
गिरोह के 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना छावनी, जामुल, पुरानी भिलाई, भिलाई नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केशव कोसले थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा एवं थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक मनोज प्रजापति के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि सेक्टर 02 निवासी किशन देवांगन नंदनी रोड में चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा है कि सूचना पर टीम द्वारा किशन देवांगन को नंदनी रोड़ में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर बताया कि सब्जी मार्केट पावर हाउस, पावर हाउस ब्रिज के नीचे, कुरूद सब्जी बाजार, तेलीबांधा रायपुर, भिलाई 03 चरोदा क्षेत्र से अलग अलग समय में 05 नग मोटर सायकल चोरी की, जिसे अलग-अलग जगहों पर छीपाकर रखना बताया। जिससे आरोपी के निशान देही पर 05 नग मोटर सायकल विभिन्न कंपनियों का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।
इसी दौरान सूत्रों से पता चला कि ठेकेदार कालोनी सुपेला निवासी शेखर विश्वकर्मा सेक्टर 06 ए मार्केट के पास चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा है कि सूचना पर शेखर विश्वकर्मा को मय मोटर सायकल के घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन के संबंध में को वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया विस्तृत पूछताछ करने पर जुबली पार्क सेक्टर 06 से तकरीबन 01 वर्ष पूर्व चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीव्ही 0124 को जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सगीर खान, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिंकू सोनी, भावेष पटेल, राकेष अन्ना, अजय गहलोत, राकेष चौधरी थाना छावनी से प्र.आर.जषपाल सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी

  1. किशन देवांगन पिता ईश्वर लाल देवांगन उम्र 38 साल निवासी म.न.50 एफ सड़क 16 सेक्टर 02 भिलाई।
  2. शेखर विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी बमलेश्वरी मंदिर के पास ठेकेदार कालोनी सुपेला भिलाई।