अंतरजिला देवार गिरोह दुर्ग पुलिस की पकड़ में, 10 लाख के दुपहिया वाहन जप्त

अंतरजिला देवार गिरोह दुर्ग पुलिस की पकड़ में, 10 लाख के दुपहिया वाहन जप्त


🛑 दुर्ग जिले के तीन से ज्यादा थानों क्षेत्र से चोरी किए थे वाहन

भिलाई नगर 15 जुलाई। मोटर सायकल चोरी करने वाले देवार गिरोह को दुर्ग पुलिस ने दबोच लिया है। गिरोह के कब्जे से 14 नग विभिन्न कंपनी की मोटर सायकल व एक्टिवा बरामद की गई है। गिरोह के सदस्य राजनॉंदगॉंव एवं बालोद जिला में रहकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। थाना पदमनाभपुर एवं एसीसीयू ने संयुक्त कार्यवाही की है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि जिला दुर्ग के थाना कोतवाली दुर्ग, मोहन नगर, पदमनाभपुर एवं विभिन्न थाना क्षेत्र में हो रही लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना को दृष्टिगत् रखते हुए एसीसीयू एवं थाना पदमनाभपुर संयक्त टीम के द्वारा लगातार मोटर सायकल चोरी के संबंध में मुखबीर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। पुराने चोरो के उपर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि दो मोटर सायकलो में सवार 05 लड़के शराब भट्टी के आसपास मोटर सायकल को बेचने हेतु (ग्राहक) की तलाश कर रहे है। इस लीड पर तत्काल अमल करते हुए संयुक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर दो मोटर सायकल सहित 05 लड़को को पकडा गया एवं उनसे पूछताछ किया जो प्रहलाद उर्फ बोडो देवार ने बताया वह अपने साथी नरेन्द्र मरकाम, मोहन मरकाम, राजेश देवार, मुकेश देवार के साथ मिलकर जिला दुर्ग एवं अलग अलग जिलों के विभिन्न थाना क्षेेत्रों में पृथक पृथक तिथियों एवं समय में वाहन चोरी की घटना को करना स्वीकर किये। प्रहलाद उर्फ बोडो देवार पूर्व से ही थाना पद्मनाभपुर के अपराध क्रमांक – 124/2025 एवं 142/2025 में फरार चल रहा था। जिससे पूछताछ में बताया कि चोरी की गई मोटर सायकलों को अटल अवास के एक खंडहर मकान में बेचने के उद्देश्य से छिपाकर रखा हुआ है। आरोपियों की निशानदेही पर 01 एक्टीवा, 02 पल्सर, 02 सीडी डिलक्स, 06,एचएफ डिलक्स, 02, टी व्हीएस एक्सल, 01 यमाहा त्1.5, कुल – 14 मोटर सायकल जुमला किमती 10,00000/रू. को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पद्मनाभपुर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से निरीक्षक प्रमोद रूसिया, सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आर. सनत भारती, हिरामन साहू थाना पद्मनाभपुर से निरीक्षक राजकुमार लहरे, प्र.आर. रोहित कर्माकर, आर. ओमप्रकाश देशमुख, भरथरी निषाद, दिनेश राजपूत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाम आरोपी:-

  1. नरेन्द्र मरकाम उम्र 23 साल, लालबाग, राजनांदगॉव
  2. मोहन मरकाम, उम्र 24 साल, बासिन, बालोद
  3. मुकेश मरकाम उम्र 44 साल, सलोनी, राजनांदगॉव
  4. राजेश मरकाम उम्र 42 साल, सुरगी, राजनांदगॉव
  5. प्रहलाद उर्फ बोडो देवार, उम्र 20 साल, राजनांदगॉव