पुरी आईटीआई भिलाई के इंस्टिट्यूट मैनेजिंग कमेटी ने अंचल के आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए की रोजगार की व्यवस्था, 23775 रुपए सैलरी, निःशुल्क स्पेशल डिप्लोमा भी, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए जारी हुआ लिंक

<em>पुरी आईटीआई भिलाई के इंस्टिट्यूट मैनेजिंग कमेटी ने अंचल के आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए की रोजगार की व्यवस्था,</em> <em>23775 रुपए सैलरी, निःशुल्क स्पेशल डिप्लोमा भी</em>, <em>नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए जारी हुआ लिंक</em>


नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए जारी हुआ लिंक हुआ जारी

भिलाई नगर 2 अक्टूबर । पिछले 30 वर्षों से संचालित अंचल की प्रख्यात ‘ पुरी आईटीआई’ के डायरेक्टर से तमाम सरकारी एवं निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग पास आउट छात्रों ने समय-समय पर संपर्क कर उनके रोजगार के लिए वास्तविक केंपस प्लेसमेंट का अनुरोध किया था, जिस पर डायरेक्टर ने संज्ञान लेते हुए इंस्टिट्यूट मैनेजिंग कमेटी के समक्ष छात्रों की मांग रखी जिसे गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए इंस्टिट्यूट मैनेजिंग कमेटी ने देश भर के एमएसएमई उद्योगों से संपर्क कर उन्हें कुशल कारीगर उपलब्ध करवाने तथा छत्तीसगढ़ के छात्रों को रोजगार के साथ-साथ तकनीकी तौर पर उद्योगों के विशिष्ट आवश्यकता अनुरूप विशेष उच्च प्रशिक्षित करने का अनुरोध किया।

इसी अनुक्रम में पुणे की विख्यात ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपनी सहमति जताते हुए केंपस प्लेसमेंट आयोजित करने की सहमति प्रदान की है।

नियोक्ता कंपनी छात्रों के चयन उपरांत तत्काल ज्वाइनिंग देते हुए उन्हें 23775 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड सहित अन्य सुविधाओं के साथ-साथ ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में विशेष डिप्लोमा कोर्स भी करवाएगी जिससे छात्रों को फौरी तौर पर रोजगार मिलने के साथ-साथ पूरी तरह नि:शुल्क विशिष्ट डिप्लोमा कर अपना स्किल अपग्रेड करने का अवसर भी मिलेगा एवं छत्तीसगढ़ के छात्रों का कौशल और भी निखर कर सुदृढ़ होगा।

सीजी न्यूज ऑनलाइन से चर्चा करते हुए संस्था के डायरेक्टर सतीश पुरी ने आगे बताया कि ‘ पुरी आईटीआई’ छत्तीसगढ़ के छात्रों को रोजगार मूलक कौशल उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है तथा आईटीआई, पॉलिटेक्निक अथवा इंजीनियरिंग पास आउट एक भी छात्र कौशल के अभाव में बेरोजगार न रह जाए इस दिशा में लगातार काउंसलिंग और प्रयास जारी है । साथ ही साथ उद्योगों के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए संस्था के संपर्क में आए प्रत्येक छात्र को रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है और उन्हें वास्तव में रोजगार मिल सके यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

छात्रों को दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा तथा शीघ्र ही उन्हें संस्था द्वारा प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScfgcHB2DqMJbJppN5M8pRdnU2IOqmVTk70JdsNEauYB_ycMA/viewform?usp=sf_link

बीपीएल वर्ग के लिए न्यूनतम शुल्क पर प्रवेश जारी
पुरी आईटीआई में गरीब तबके के छात्रों हेतु न्यूनतम शुल्क दरों पर प्रशिक्षण के लिए 10 अक्टूबर तक प्रवेश जारी है।