*10 दिनों में संक्रमण हुआ 20 गुना, आज मिले 479 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर हुई 13%*

*10 दिनों में संक्रमण हुआ 20 गुना, आज मिले 479 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर हुई 13%*


10 दिनों में संक्रमण हुआ 20 गुना, आज मिले 479 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर हुई 13%

दुर्ग 10 जनवरी । जिला दुर्ग में आज पिछले 10 दिनों में सर्वाधिक 479 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके कारण जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2101 हो गई है । कोरोना पॉजिटिविटी की दर 13.2 प्रतिशत हो गई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 3607 टेंपल कोरोना मरीजो की पहचान के लिए एकत्रित किए गए थे। जिसमें से कुल 479 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर भी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान समय में प्रत्येक 100 मरीजों की जांच में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हो रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सुरक्षा रोकथाम एवं बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। 1 जनवरी को जिले में केवल 24 संक्रमित मरीज मिले थे परंतु 10 दिनों में संक्रमण की गति में 20 गुना वृद्धि होकर यह आंकड़ा आज 500 के करीब पहुंच गया है।