सीजी न्यूज ऑनलाइन, 22 जुलाई 2026। मोहला-मानपुर जिले के घोटिया में बुधवार सुबह एक स्कूली बस ने 3 साल के मासूम को कुचल दिया। घटना स्थल में ही मासूम की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मासूम के परिजन स्कूल बस में परिवार के एक अन्य बच्चे को बस में चढ़ा रहे थे। इस बीच अचानक मासूम खेलते हुए बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि उसने मानपुर थाना में समर्पण कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह घोटिया के रहने वाला एक परिवार अपने एक बच्चे को फ्लावर वेली स्कूल की बस में सुबह 8 बजे छोडने के लिए तैयार था। जैसे ही बच्चे को बस में चढ़ाया जा रहा था, उसी दौरान एक अन्य 3 साल का मासूम बस के पीछे चक्के के नीचे आ गया। इस घटना से बच्चे का सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक मुजबिन खान घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि उसने मानपुर थाना में समर्पण कर दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि गांव के कई बच्चे उक्त स्कूल में जाने के लिए बस में सवार होते हैं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

