अगले हफ्ते तक 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को छू लेगा भारत, जश्न की तैयारी शुरू

अगले हफ्ते तक 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को छू लेगा भारत, जश्न की तैयारी शुरू


अगले हफ्ते तक 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को छू लेगा भारत, जश्न की तैयारी शुरू

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय 100 करोड़ या एक अरब वैक्सीन खुराक देने का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. सरकार इसके लिए देश भर में विभिन्न आयोजनों करने की योजना बना रही है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में कार्यक्रमों के साथ दिन मनाने की योजना बना रहा है, सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि इसमें कोविड -19 योद्धाओं और जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों को शामिल करने की योजना है, जो टीकाकरण अभियान में सबसे प्रमुख हैं.

100 करोड़ खुराक पूरी होने के जश्न के दौरान कोविड-19 योद्धाओं को कैसे सम्मानित किया जाए इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्रालय के अधिकारियों से उनके विचार रखने को कहा है. इस कोविड योद्धाओं में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले भी शामिल हैं. एनडीटीवी के मुताबिक भारत अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार तक इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा.

96 हजार के पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

ताजे आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 टीकाकरण 96.78 करोड़ (96,78,08,545) को पार कर गया है, जिसमें 32 लाख (32,36,997) से अधिक वैक्सीन खुराक बुधवार शाम 7 बजे तक दी गई हैं.

10 अक्टूबर को देश में टीकाकरण की संख्या 95 करोड़ पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने तारीफ की थी साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगा.

16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण

बता दें स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था. कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था.

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ. देश ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया.

अगले हफ्ते तक 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को छू लेगा भारत, जश्न की तैयारी शुरू

सरकार ने उसके बाद 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाये जाने की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया. (news18.com)